टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की
धामनोद | समीपस्थराऊ- खलघाट फोरलेन पर बने टोल प्लाजा पर इंदौर के वाणिज्य कर अधिकारी अमित राठौर के निर्देशन में सहायक आयुक्त अनुराग जैन एवं धूमसिंह चौहान की टीम ने वाहनों की सघन जांच की। वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज जांचे। जिनके दस्तावेज अपूर्ण थे उन वाहनों को रोक लिया गया। कुल 6 वाहन टीम द्वारा टोल पर जब्त किए।
रीडरको हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठा वकील
सरदारपुर| तहसीलकार्यालय में पदस्थ एक रीडर को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को वकील संजय शर्मा ने हंगामा कर दिया। परिसर में वे धरने पर बैठ गए। तहसीलदार के रीडर समंदरसिंह बिलवार और नायब तहसीलदार के रीडर भेरूलाल वाख्ला लिपिक विजय पंवार को हटाने की मांग की। एसडीएम विशालसिंह चौहान ने तीनों कर्मचारियों को हटाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने की बात कही, तब वकील हटा।