पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक घंटे में तीन हादसे, 1 की मौत, 20 घायल

एक घंटे में तीन हादसे, 1 की मौत, 20 घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन में शामिल होने जा रहे स्वयंसेवकों की बस खड़े ट्रक में घुसी, बाद में दो हादसे और हुए

भास्करसंवाददाता | मानपुर

नेशनलहाईवे क्रमांक 3 पर मंगलवार सुबह एक घंटे के दौरान तीन हादसे हुए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसों में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के लिए शाजापुर नीमच के स्वयं सेवकों को लेकर जा रही बस (एमपी 44एफ 0007) भेरूघाट पर सुबह 5 बजे खड़े ट्रक में जा घुस गई। बस ट्रक से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस में बैठे लोग घबराए और चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस संघ प्रचारक मुकेश जाट साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बस को रोड से हटा रही थी कि स्वयंसेवकों को लेकर रही बस (एमपी 24पी 0184) भी पहली बस से भीड़ गई। इन हादसों में कुछ लोग घायल हुए जिन्हें धामनोद मानपुर की एंबुलैंस 108 से मानपुर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम भी लग गया। इस बीच ट्राला (आरएस 20 जीबी 1186) रोड पर खड़े डंपर (एमपी 09जीएफ 5393) में पीछे से घुस गया। इसमें ट्राला चालक गिरीराज पिता भेरू निवासी भगोरा माचल पुर की मौत हो गई और दोनों वाहनों के क्लीनरों को चोट आई। इन्हें भी मानपुर अस्पताल भेजा गया।

मानपुर.स्वयंसेवकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।