पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गिरी, महिला की मौत; कई जगह ओले गिरे

बिजली गिरी, महिला की मौत; कई जगह ओले गिरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवान्या बुजुर्ग में महीनेभर में दूसरी बार बिजली गिरी

भास्करटीम | धार

मौसममंगलवार को फिर बदला। दो दिन से आसमान में डेरा डाले बादल बरस पड़े। कुछ जगह ओले भी गिरे। खड़ी फसलों को नुकसान होने की खबर है। तैयार फसल के समय मावठा गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धेगदा में मंगलवार दोपहर 3 बजे भवान्या बुजुर्ग से मजदूरी कर घर लौट रही कुसुमबाई पति कन्हैयालाल (25) नि. भवान्या खुर्द पर आसमानी बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला नहर के रास्ते घर जा रही थी। पास के खेत में काम कर रहे दशरथ और छोटू की नजर महिला पर पड़ी। पास जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाई। पायलट साजिद खान और डॉ. नईम खान ने बताया महिला का मुंह और पैर बुरी तरह से झुलस गए थे। महीनेभर पूर्व भी भवान्या बुजुर्ग में ही मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी थी। धार में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। नालछा क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। यहां आसपास के गांवों में चने के आकार के ओले भी गिरे। गेहूं की खड़ी फसल चने को नुकसान हुआ। दूधी में रिमझिम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। धानी में चने के आकार के ओले गिरे। बाकानेर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। मांडू, धामनोद क्षेत्र में बारिश का प्रभाव रहा।

केसूरमें बूंदाबांदी

केसूर|मंगलवारशाम 6.30 बजे बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। कई जगह शादी ब्याह का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में बूंदाबांदी होने के कारण लोग परेशान हो गए। अधिक पानी नहीं गिरने से राहत रही।

बगड़ी से देलमी तक बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।