फोटो खींचने वाले का मोबाइल छीन कर फेंका
पट्ठा चौपाटी पर हुई घटना के बाद लोगों ने थाना घेरा, केस दर्ज
धार | पट्ठाचौपाटी पर रविवार शाम 7.30 बजे एक युवक ने रास्ते से जाती किशोरी को हाथ पकड़ रोक लिया। मोबाइल से फोटो खींचने लगा। किशोरी ने मोबाइल छीना और फेंक दिया। घटना देख लोग इकट्ठे होने लगे तो युवक भाग निकला। बाद में थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जाकिर (16) नि. देवास केसी टेलर्स के यहां काम करता है। आजाद मार्ग (भाजी बाजार) मेन रोड पर रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार शाम अपनी मौसी को बस स्टैंड छोड़ वापस रही थी। तभी जाकिर ने रोक लिया। हाथ पकड़ मोबाइल में फोटो लेने लगा। किशोरी ने मोबाइल छीन और सड़क पर फेंक दिया। मोबाइल टुकड़े-टुकड़े हो गया। हाथ छुड़ाने के लिए तीन-चार चांटे मारे। भीड़ एकत्र होने लगी तो जाकिर भाग निकला। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां जाकिर पर केस दर्ज कर लिया गया।
झगड़ेमें घायल भर्ती
धामनोद | समीपस्थग्राम लोनी (मगरखेड़ी) में अनिता पति दिनेश चौहान झगड़े में घायल हो गई। उसे धामनोद अस्पताल लाया गया।