धामनोद में पार्षद पर केस दर्ज
धामनोद में पार्षद पर केस दर्ज
धामनोद | शनिवारदेर रात धामनोद नगर परिषद कार्यालय में कुर्सियां बाहर फेंकने पर हंगामा हो गया। नगर परिषद में पानी के टैंकर का चालक शाकिर पिता यासीन उर्फ मुन्ना और परिषद के 50 से अधिक कर्मचारी धामनोद थाने पहुंचे। वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद एवं आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक पटेल के खिलाफ लामबंद हो गए। शाकिर ने आरोप लगाया कि रात 9 बजे पटेल ने फोन कर राजराजेश्वरी मंदिर में पानी का टैंकर डालने को कहा। घर पर कार्यक्रम के बाद आधे घंटे में टैंकर डालने की बात कही। पार्षद ने फोन पर ही गालियां दीं। यह सब मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। बाद में नगर परिषद कार्यालय में आकर भी गाली गलौच की और कार्यालय की कुर्सियां रोड पर फेंक दी। कर्मचारी मुकेश पिता नैनसिंह के मना करने पर उसे भी गाली दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी पार्षद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। देखते ही देखते थाने पर भी भीड़ लग गई। घटना के बाद नगर में व्हाट्स एप एवं अन्य सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर कर्मचारी एवं पार्षद की बातचीत की रिकार्डिंग एवं नगर परिषद कार्यालय के फोटो गए। पार्षद पटेल का कहना है मुन्ना ने अधूरी क्लिपिंग फैलाई गई है। मैंने पहले 7 बजे पानी का टैंकर डालने को कहा था। तब उसने टाल दिया फिर मैंने 9 बजे के करीब फोन लगाकर कहा तो वह फिर आधा घंटे में डालता हूं कहकर टालने लगा तब मुझे गुस्सा गया। ये सब मेरे खिलाफ साजिश है। परिषद द्वारा 7 अगस्त 2012 से अभी तक 70 कर्मचारियों की अवैध भर्ती पर सवालिया निशान लगाए। इसलिए ऐसा किया।
मंगलसूत्रचोरी, पड़ोसन पर केस
धामनोद | सालामें ज्योति पति बाघ सिंह चौहान राजपूत ने अपनी पड़ोसन आरोपी अंजू पति कमलेश पर मंगलसूत्र चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि वह नहाकर बाहर निकली तो अंजू घर के पास थी।