पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिंक फेल, बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

लिंक फेल, बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिंक फेल, बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

टवलाई| 15दिन से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित होने से बैंकों में लिंक फेल है। कियोस्क सेंटर पर भी काम नहीं हो रहा। ग्राहकों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों को भी सूचित किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। टवलाई एक्सचेंज प्राइवेट भवन में चल रहा है। यहां ऑपरेटर बीमार होने से धामनोद से चौथे दिन दूसरा ऑपरेटर आता है। देखभाल के अभाव में बारिश का पानी घुस गया। एक बार बैटरियां जल चुकी हैं, बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक प्रबंधक ने बताया आए दिन लिंक फेल होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। लेनदेन नहीं होने से ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

चोरीकी घटनाओं से खौफ

राजगढ़| नगरमें कुछ दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है। लोगों में खौफ है। तीन दिन पूर्व सुभाष मार्ग स्थित एडवोकेट अनिल शर्मा के घर से चोर किताबें चुरा लाए। किताबें ब्राह्मण मोहल्ले स्थित गली में ले जाकर जला दी। कापड़िया परिवार के यहां भी उसी रात्रि में ताले चटकाए। दोनों स्थानों के पास पुलिस गश्त पाइंट है, बावजूद वारदातें होने से गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।