पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीविका और डॉली का सुपर 100 में चयन

जीविका और डॉली का सुपर 100 में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीविका और डॉली का सुपर 100 में चयन

धार | घोड़ाचौपाटी कन्या उमावि की दो छात्रा जीविका वीरेंद्र और डॉली सत्यनारायण का चयन सुपर 100 में विज्ञान संकाय के लिए हुआ। चयन प्राचार्य सुनीता विजयवर्गीय ने बताया प्रदेश से 100 विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। छात्राओं को शासन की ओर से प्री मेडिकल टेस्ट की अतिरिक्त कोचिंग दी जाएगी।

भाकिसं10 को सौंपेगा ज्ञापन

तिरला | भारतीयकिसान संघ लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य बीमा नीति में सुधार तथा खेती किसानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन विकासखंड स्तर पर 19 सितंबर को सौंपेगा। जिला स्तर पर 22 सितंबर को एकत्र होंगे। जानकारी संघ के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख कमलेश पाटीदार ने दी।

गोपालपुरस्कार स्पर्धा 21 से

गंधवानी | विकासखंड स्तर पर गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता 21 से 24 सितंबर तक होगी। डॉ. टीके शिंदे ने बताया आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। देशी नस्ल की गाय को पात्रता है। प्रतिदिन दुग्ध क्षमता का आधार होगा।

प्रभारीमंत्री कल धार में

धार | जिलेके प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 17 सितंबर को धार आएंगे। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अंतर्गत बीमा राशि के प्रमाण पत्र लाभान्वितों को वितरित करेंगे। आयोजन सुबह 11 बजे मिलन महल में होगा। इसके पूर्व सुबह 10 बजे जिला सलाहकार समिति 10.30 से 11.30 बजे तक जिला योजना समिति की बैठक कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में रखी गई है।

पूर्वविधायक 18 को बैठेंगे धरने पर

धामनोद | नगरमें बेसमय बिजली कटौती, सफाई नहीं होने, सड़कों पर हो रहे गड्ढे, बढ़ते अतिक्रमण सहित जनहित के मुद्दों को लेकर 18 सितंबर सुबह 11 बजे पूर्व विधायक पांचीलाल मेढ़ा नगर पंचायत के बाहर धरने पर बैठेंगे। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पार्षदके खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना

धामनोद | नगरपरिषद धामनोद के कर्मचारियों ने सोमवार को वार्ड 6 के पार्षद अभिषेक पटेल के खिलाफ सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बंद कर कार्यालय परिसर में धरना दिया। तहसीलदार धरमपुरी एवं सीएमओ को पार्षद द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में ज्ञापन दिया। वाचन नरेंद्र भट्ट ने किया। ज्ञापन के बाद तहसीलदार, सीएमओ, नेता प्रतिपक्ष विष्णु पाटीदार के निवेदन पर कर्मचारियों ने पुन: काम शुरू किया। अध्यक्ष प्रत