पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौरे पर आए स्वास्थ्य संचालक और सीएमएचओ को सुनाई पीड़ा

दौरे पर आए स्वास्थ्य संचालक और सीएमएचओ को सुनाई पीड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौरे पर आए स्वास्थ्य संचालक और सीएमएचओ को सुनाई पीड़ा

भास्कर संवाददाता | गुजरी

दौरपर आए स्वास्थ्य संचालक डॉ. नवनीत कोठारी और सीएमएचओ वंदना खरे को सरकारी अस्पताल में रविवार रात लोगों ने अपनी पीड़ा सुनाई। हंगामा भी किया। बताया कि लोकायुक्त कार्रवाई के बाद से अस्पताल में इलाज सुविधा बंद है। ग्रामीणों ने डॉ रोनक चंदेल को अस्पताल में पुन: पदस्थ करने की मांग की। कहा कि डॉक्टर नहीं होने से झोलाछापों के पास जाना पड़ता है। रात में कोई इमरजेंसी होने पर 13 किमी धामनोद जाना पड़ता है। डेहरिया नि. महिला ने बताया कि मेरे पोते को 16 सितंबर को उल्टी -दस्त के लिए ले कर आई तो कोई डॉक्टर नहीं मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। गुजरी निवासी एक महिला ने बताया बहू को रात को डिलेवरी के लिए लाई तो यहां डॉक्टर नर्स नहीं थी। 13 किमी दूर धामनोद ले जाना पड़ा। पदस्थ कंपाउंडर अमित दुबे को हटाने की भी मांग की। मनीश मालु, चंदन सेन, राजु शर्मा, संजय गोयल ने आरोप लगाया कि डॉ. गुप्ता के संरक्षण में झोलाछाप लोगों की जान से खेल रहे हैं। सीएमएचओ ने एक-दो दिन में डॉक्टर पदस्थ करने की बात कही।

निरीक्षणमें अनुपस्थित मिले शिक्षक

काछीबड़ौदा | कन्याप्रावि में पदस्थ सभी शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर प्राचार्य ने सूचना पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा है। ग्रामीणों द्वारा कन्या प्रावि में शिक्षक होने की शिकायत पर हाईस्कूल प्राचार्य सत्यनारायण मंडलोई पहुंचे। प्रधानअध्यापिका कमला परिहार जो अपडाउन करती है नहीं पहुंची थी। बसंती अलावा लंबे अवकाश पर गई हैं तथा विनोद पाटीदार भी अनुपस्थित पाए जाने पर रजिस्टर भी प्रश्नवाचक लगाया जाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।