दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया
दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया
धामनोद| समीपस्थग्राम बालीपुर में बुधवार देर रात 12 बजे के करीब सुमन पति कैलाश (35) निवासी बालीपुर ने अपने घर पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर धामनोद अस्पताल लाया गया। गुरुवार को कालू पिता बोंदर (30) निवासी दाबिया ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गलसिंह ने बताया कि कालू ने वाहन फायनेन्स कराया था एवं उसकी किश्त चुका नहीं पाने के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया।
तीनजुआरी पकड़ाए- खलघाटमें जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा। आरोपी सचिन पिता मनोहर (26) नि. मनावर, महेश हरेसिंह (27) नि. सिरसाला मनावर, जगदीश पिता गुलाब नि. कुम्हार गड्ढा धार हैं। इनसे 52 पत्ते और 1830 रुपए नकद जब्त किए।