- Hindi News
- सराफा कारीगर ने सिर पर पत्थर मार रची थी लूट की झूठी कहानी
सराफा कारीगर ने सिर पर पत्थर मार रची थी लूट की झूठी कहानी
धामनोदके दूधी में 5 दिसंबर को इंदौर के सराफा कारीगर अब्दुल अजीज पिता अब्दुल जब्बार से हुई लूट की वारदात ही फर्जी निकली। उसने खुद के सिर में पत्थर मार झूठी कहानी गढ़ दी थी कि उसे किसी ने पत्थर मारा और 25 लाख रुपए के जेवरात भरा बैग ले भागा।
पीथमपुर सीएसपी विक्रमसिंह ने बताया अब्दुल अजीज मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। बरसों से इंदौर में रहकर सोने पर पॉलिश का फैंसी वर्क करता है। पहले सराफा बाजार में काम करता था लेकिन एक साल से अपने घर ग्रीन पार्क कॉलोनी में काम करने लगा। उसका परिचय मुंबई के कोठारी ज्वेलर्स के मालिक से हुआ। पहले 1 से 2 किलोग्राम सोने का काम कर वापस देकर आया और विश्वास जमाया लेकिन नियत में खोट गई। 5 दिसंबर को 25 लाख रुपए के गहनों का काम कर बैग में लेकर घर से निकला और बस का टिकट लेकर मोबाइल भूल जाने के बहाने फिर घर गया। मोबाइल लिया और बिस्तर की अलमारी के अंदर दो अलग अलग पोटली में तकिये की खोल में सोने के गहने छुपा दिए। बस में बैठा, जो दूधी में नाश्ते के लिए एक होटल पर रुकी। यहां यूरिनल के पीछे खुद अपने हाथों से पत्थर से सिर फोड़ बेहोशी का नाटक रचा। होटल मैनेजर अशोक स्वामी ने अब्दुल मोबाइल से लास्ट कॉल पर घटना की सूचना दी जो अब्दुल की प|ी का नंबर निकला। उसकी प|ी ने घटना पड़ोस के इंजीनियर परिवार को बताई। वहीं से उन्होंने धामनोद के समीप अपने रिश्तेदार को फोन लगा कर खड़कवानी जिला खरगोन से शाहनवाज और फिरोज को दूधी भेजा। धामनोद अस्पताल में झूठ कहा कि गिरने से चोट आई है और धामनोद के प्राइवेट व्यंकटेश नर्सिंग होम में भर्ती हुआ। बाद में प|ी सुफिया, पुत्र सलमान एवं देवर माजिद खान कार (एमपी 09 सीएच 3040) से व्यंकटेश अस्पताल पहुंचे और रैफर करवा कर इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए। बॉम्बे हॉस्पिटल से लसुडिय़ा मोरी थाने पर सूचना दी कि लूट हुई है, तब धामनोद पुलिस को पता लगा कि उसके इलाके दूधी में इतनी बड़ी लूट हो गई है।
10यूरिनल लेकिन होटल के पीछे गया-थाना प्रभारीजीपी दुबे, एसआई विजय वास्कले, एसएस परिहार, अश्विन चतुर्वेदी सीएसपी घटनास्थल पहुंचे और बाथरूम देखा तो शंका हो गई। बाथरूम में 10 यूरिनल स्टैंड लगे हैं लेकिन अब्दुल बाथरूम के पीछे गया। यहां भी खून के निशान नहीं मिले। जानकारी निकाली तो अब्दुल अजीज पर 2012 में इसी तरह 1 किलोग्राम सोने की 420 की घटना