पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘घर में वरिष्ठ तो नई पीढ़ी होती है संस्कारित’

‘घर में वरिष्ठ तो नई पीढ़ी होती है संस्कारित’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रमानवअधिकार आयोग भोपाल के तत्वावधान में नगर के मां नर्मदा डिग्री महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धजन के अधिकारों पर केंद्रित जागरुकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सीएसपी पीथमपुर विक्रमसिंह थे। अध्यक्षता एसडीएम जितेंद्र चौहान ने की। विशेष अतिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323 जी 1 के चेयरपर्सन निर्मल जैन थे। आयोग मित्र मनोज नाहर ने व्यवस्थाएं संभाली। सीएसपी विक्रमसिंह ने कहा कि वृद्धजनों के अधिकार के हनन के मामले में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। वास्तविकता में हमारे वरिष्ठों के मामले में जो दिक्कतें हो रही हैं वह एक सामाजिक बुराई का परिणाम है। इसलिए इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। चिंतन करना होगा कि हम अपने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और उनका अधिकार दिलाने के लिए क्या-क्या प्रयास कर सकते हैं। यदि घर में वरिष्ठजन साथ रहते हैं और उनका आशीर्वाद रहता है तो नई पीढ़ी भी संस्कारित होती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के अधिकारों के लिए बहुत सारे कानून बने हैं। इनका पालन करवाने के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। एसडीएम जितेंद्र चौहान ने वृद्धजनों को मानव समाज की धरोहर बताया। जिला संयोजक अशोकचंद्र जोशी ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ आयोग मित्र डॉ. ओपी निगम ने वृद्धजनों के पक्ष में प्रकाश डाला। सोहेल खान सहित फरजान मंसूरी, कृष्णा चौहान ने अपनी बात रखी। अतिथि स्वागत आयोग मित्र अशोक जोशी, ओपी निगम, अक्षय निगम, मनोज नाहर, मनोज जैन, भगवान पाटीदार, सुनील खंडेलवाल, जयेश पुरोहित ने किया। आयोग मित्रों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। एलआईसी के धामनोद शाखा के अनूप कानूनगो ने अपने विचार रखे।