- Hindi News
- धामनोद | थानापरिसर में शांति समिति की बैठक में के
धामनोद | थानापरिसर में शांति समिति की बैठक में के
धामनोद | थानापरिसर में शांति समिति की बैठक में के दौरान लिए निर्णयों में प्रेशर हॉर्न पर प्रतिबंध भी था लेकिन जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं हुआ। समूचे नगर में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। गाड़ी चलाने वाले दूसरे लोग भयभीत हो जाते हैं और दुर्घटना का भी भय बना रहता है। महिला, बच्चे आदि अचानक बजने वाले ऐसे हॉर्न से चौंक जाते हैं एवं घबरा जाते हैं। लोगों का कहना है पुलिस को एक मुहिम चलाकर प्रेशर हॉर्न उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। नगर में ही प्रेशर हॉर्न का उपयोग नहीं करने से संबंधित बोर्ड लगाए जाने चाहिए।
प्रेशर हॉर्न कर रहे परेशान