13 वर्षीय बालक लापता
13 वर्षीय बालक लापता
धामनोद | नगरसे अशोक पटेल पिता सखाराम पटेल का भांजा विजय पिता मुकेश (13) लापता हो गया। वह घर से स्कूल जाने का कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
केबल ऑपरेटर पर केस दर्ज
धामनोद | नगरके रेड टीवी कार्यालय पर शनिवार शाम पुलिस द्वारा मारे गए छापे के बाद केस दर्ज कर लिया गया। मनोज कुमार पिता सोमनाथ ने धामनोद थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मार उपकरण जब्त किए। धोखाधड़ी समेत कॉपीराइट एक्ट 1957 में केस दर्ज किया।
बंदर ने मचाया उत्पात, दो घायल
धामनोद | नगरमें कई दिनों से उत्पात मचा रहे बंदर ने रविवार को फिर दो लोग विजय पिता धनसू (19) और तोलाराम (55) पर हमला कर घायल कर दिया। गौरतलब है 4 दिन पूर्व ही यह बंदर चने बेचने वाली महिला के सिर पर बैठ गया था। घबराहट में महिला की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके पूर्व दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचा चुका है। बावजूद वन विभाग का इसे पकड़ अन्यत्र भेजने की कार्रवाई पर ध्यान नहीं है।
आहू-दसाई में जनसंवाद आज
धार | सोमवारको एसपी राजेश हिंगणकर आहू और 17 दिसंबर को नलावदा में जनसंवाद करेंगे। ग्राम के नागरिक, ग्राम रक्षा समिति सदस्य, राजस्व, विद्युत, वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। पुलिस संबंधी शिकायत, सुझाव एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें की जा सकेंगी। जानकारी तिरला थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने दी।
दसाई| अंबिकामाता मंदिर पाटीदार धर्मशाला परिसर में 15 दिसंबर दोपहर 2 बजे पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम होगा। एसपी राजेश हिंगणकर, एडीशनल एसपी बिट्टू सहगल, एसडीओपी मनावर धीरज बब्बर, अमझेरा टीआई कुशलसिंह रावत उपस्थित रहेंगे। जानकारी दसाई चौकी प्रभारी एसके लाड़ ने दी।
पति-प|ी को निर्वस्त्र घुमाने के चारों आरोपी रिमांड पर
बदनावर | करणपुराके मजरे नाहरखेड़ा में शनिवार को पति-प|ी को निर्वस्त्र घुमाने के चारों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। फरियादी पति पूंजा के जेब से गायब 3 हजार रुपए की जांच के लिए रिमांड दिया। पति-प|ी 50 हजार रुपए छीनने की भी शिकायत की थी, हालांकि घर में बिखरे सामान में ये रुपए वापस मिल गए।
हनुमान अष्टमी : प्रतिमा का आकर्षक शृंगार
बदनावर | नगरपरिषद परिसर स्थित हनुमान मंदि