स्कूल के पास मटन मार्केट, फजीहत
धामनोद | समीपस्थसेमल्दा स्थित उमावि से 10 फीट दूर मटन मार्केट लगता है। विद्यालय के बालक -बालिकाओं ने बताया कटे हुए जानवरों के पंख वगैरह उड़ते रहते हैं। खाल इधर-उधर बिखरी पड़ी रहती है जिससे गंदगी के साथ बदबू फैली रहती है। भारी परेशानी के बीच पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। ग्रामवासियों ने मांग की है कि शीघ्र मटन मार्केट को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। ग्रामीणों ने बताया साप्ताहिक हाट के दिन स्कूल के पास ही स्थित छात्रावास परिसर में मटन की 10 से 12 दुकानें लगती हैं।