बाइक सवार के साथ लूट का प्रयास
बाइक सवार के साथ लूट का प्रयास
धामनोद | बाइक सवार अतिथि शिक्षक कमल पिता हीरालाल दाहना निवासी लोहारी सोमवार शाम साढ़े 7 बजे धामनोद की ओर बाइक (एमपी 11 एमसी 4054) से जा रहा था। ग्राम पंधानिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। कमल ने बाइक नहीं रोकी। इसे देख बदमाशों ने तलवार चलाई जो बाइक की हेडलाइट पर लगी। कमल को भी नाक पर चोट आई। यहां से वह सीधे पंधानिया गांव में अपने भाई के पास गया। यहां से उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद लाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, पर खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।