पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलाई समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में 194 पंजीयन हुए

बलाई समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 194 पंजीयन हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाई समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 194 पंजीयन हुए

धामनोद |
रविवार को श्री बलाई समाज संगठन समिति धामनोद के तत्वावधान में विवाह योग्य युवक-युवतिओं का परिचय सम्मेलन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया गया। विवाह योग्य 194 युवक-युवतियों के पंजीयन हुए। 1500 से अधिक लोग सम्मेलन में शामिल हुए। आसपास के क्षेत्र के अलावा भोपाल, शाजापुर, जावरा, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, सेंधवा, मनावर आदि जगहों के युवक-युवती अपने परिजनों के साथ आए। मुख्य अतिथि नानुराम चाकरे (प्रांतीय संरक्षक) थे। अध्यक्षता घनश्याम सोलंकी (प्रांतीय अध्यक्ष) ने की। विशेष अतिथि आरएल नागराज (प्रांतीय महासचिव) थे। समिति ने अतिथियों सहित समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। अतिथियों ने समाज को शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का मूलमंत्र दिया। कार्यकारिणी के हरीश शिंदे, मनोज शिंदे, पन्नालाल भगोरे, मधुसूदन बर्मन, एचसी चौधरी, तुलसीराम सिसौदिया, नवीन शिंदे, महादेव वर्मा, चुन्नीलाल टेलर, रामेश्वर सावले, गजानंद डालके, निखिल गोयल, रामप्रसाद गोयल, अनिल भार्गव, बल्ला भालेराव, रामलाल गोयल, रमेश वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन मोहन शिंदे ने किया। आभार सीएल साकले और राधेश्याम गोयल ने माना। जानकारी जगदीश गोयल ने दी।

खबरें और भी हैं...