पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करियर काउंसिलिंग : कई कोर्सेस की जानकारी दी

करियर काउंसिलिंग : कई कोर्सेस की जानकारी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करियर काउंसिलिंग : कई कोर्सेस की जानकारी दी

धामनोद |
सोमवार को गुरुकुल स्कूल में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए करियर काउंसिलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर के एडिशनल डायरेक्टर के पांडेय, निदेशक जयंतीलाल भंडारी, हेड ऑफ एक्रोपोलिस डॉ मनीष जैन और प्रो. श्याम तिवारी उपस्थित थे। भंडारी ने कहा कि विषय चुनने से पूर्व अपनी योग्यता, क्षमता का आकलन करें। लक्ष्य निर्धारित करें व पूरी निष्ठा के साथ कठोर परिश्रम करें। डॉ मनीष जैन ने नए मैनेजमेंट कोर्सेस की जानकारी देते हुए बी. कॉम, बीबीए कोर्सेस की आधारभूत संकल्पनाओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रो. श्याम तिवारी ने कहा समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है। विद्यालय के सीईओ प्रहलाद भंडारी, निदेशक ए.एल मुजुमदार, शिक्षकगण और प्राचार्य अन्वय अरूण चिकाटे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...