- Hindi News
- जहरीले दाने खाने से पांच मुर्गे मुर्गी की मौत
जहरीले दाने खाने से पांच मुर्गे-मुर्गी की मौत
जहरीले दाने खाने से पांच मुर्गे-मुर्गी की मौत
राजगढ़ | पुरानीकन्या शाला के सामने बुधवार दोपहर कोई अज्ञात जहरीला दाना खाने से पांच मुर्गे-मुर्गी एक साथ मर गए। लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग से जांच की मांग की।
सर्पदंशसे मौत -धार | बागके पिपरी में घर पर सोई देवकी पति खुमसिंह (21) की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया। इधर धामनोद के महाराजगढ़ी के सुनील पिता डोंगर को मंगलवार को घर में सांप ने डंस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहरीलापदार्थ खाया
धामनोद | बगवान्याकी माया पति प्रकाश गाडगे ने मंगलवार को घर पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया।
लैंसप्रत्यारोपण शिविर आज- खलघाट | मांअन्नपूर्णा रोगी सेवा ट्रस्ट धामनोद के तत्वावधान में दृष्टि नेत्रालय दाहोद के सहयोग से नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 18 सितंबर सुबह 7 बजे से वैश्य समाज धर्मशाला में लगाया जाएगा।