फ्री स्टाइल डांस स्पर्धा आज
फ्री स्टाइल डांस स्पर्धा आज
सिंघाना| स्वामीविवेकानंद जयंती महोत्सव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिंघाना के तत्वावधान में 13 फरवरी को ओपन नाइट फ्री स्टाइल डांस प्रतियोगिता होगी। झंडा चौक में शाम 6 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। गौरव मुकाती ने बताया मुख्य अतिथि विक्रम चौहान, खंडवा विभाग प्रमुख रहेंगे। अध्यक्षता सत्येंद्रपालसिंह एसडीएम करेंगे। विशेष अतिथि ओमप्रकाश पाटीदार, मनोहर गर्ग, दिलीप जोशी रहेंगे।गांव समेत मुंबई, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, देवास, सेंधवा, आलीराजपुर, मनावर, कुक्षी, धामनोद, बाकानेर, डेहरी के प्रतिभागी कौशल दिखाएंगे।
विशेषलोक अदालत कल
धार| राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर अब प्रत्येक माह किसी विषय विशेष पर जिला तहसील स्तरों पर लोक अदालत होगी। इसके लिए कैलेंडर भी जारी किया है। 14 फरवरी को बैंक मामलों पर लोक अदालत लगेगी।