- Hindi News
- नशे में धुत युवकों ने किया छात्रावास पर हमला
नशे में धुत युवकों ने किया छात्रावास पर हमला
नशे में धुत युवकों ने किया छात्रावास पर हमला
कुक्षी| हल्दीस्थित आदिवासी बालक छात्रावास पर शनिवार रात 9 बजे नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। छात्रावास के दरवाजों को तोड़ने की कोशिश की। अचानक हमले से छात्रावास अधीक्षक दुलेसिंह गुमरिया और यहां रह रहे बच्चे सहम गए। घबरा बच्चे छात्रावास अधीक्षक रात में ही थाने पहुंचे। घटनाक्रम पुलिस को बता कर सुरक्षा की मंाग की। बीआरसी ने बताया हमला किन लोगों ने और क्यों किया, इसकी जांच शुरू कर दी है।
घरके सामने से ट्रैक्टर चोरी
धार| कुक्षीमें सोमेश्वर पिता उधव पाटीदार का ट्रैक्टर (एमपी 20 क्यू 680) आलीराजपुर रोड स्थित घर के सामने से चोरी हो गया।
सूनेमकान में चोरी
धामनोद| सुंद्रैलफाटे पर महेंद्र पिता नानूराम कुमावत के सूने मकान में चोरी हो गई। वह गांव गया था। रविवार सुबह 10 बजे लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर का सामान बिखरा था। चोर बाइक (एमपी 11 एमके 7579) समेत अन्य सामान ले गए। केस दर्ज किया गया।
फोरलेनपर दुर्घटना में 3 घायल
धामनोद| राऊ-खलघाटफोरलेन पर गुजरी बायपास के समीप हादसे में मदन पिता दीतिया निवासी मुंडला, जगदीश पिता लालजी निवासी बहादरा एवं संतोष पिता जगल निवासी बहादरा घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद भर्ती कराया गया।
जरासी बात पर महिला से मारपीट
धामनोद| समीपस्थखलघाट में छोटी से बात पर महिला को पीट दिया गया। पुलिस के अनुसार साईदाबाई पति गुरु अपनी बेटी दुर्गा के साथ बातें कर रही थी। तभी पड़ोसी विक्रम पिता रेमसिंह निवासी गाजीपुरा को लगा कि उसके बारे में बात हो रही है। शंका में साईदा को पीट दिया।
चारभुजामंदिर में सम्मेलन आज
राजगढ़|विनायक वेयरहाऊस को ऑपरेटिव सोसायटी मर्यादित राजगढ़ का सम्मेलन चारभुजा मंदिर में 22 सितंबर दोपहर 2.30 बजे होगा। नवनियुक्त संचालन मंडल में से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा। निर्वाचन अधिकारी रमेश पेंढारकर चुनाव संपन्न कराएंगे।
डॉक्यूमेंट्रीफिल्म दिखाई
बदनावर| दोत्रियामें ममता रथ पहुंचने पर खेड़ा, बोरिया, खाखरोड़ा मजरों में घुमाया गया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। एएनएम संध्या दरबार, शर्मिला शर्मा, कविता पुरोहित, संतोष जायसवाल, कंचन पुरोहित रामकन्या उपस्थित थीं। ग्रामीणों का डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विधायकस्वेच्छानुदान