विधवा ने की नंनद-नंदोई की शिकायत
विधवा ने की नंनद-नंदोई की शिकायत
धामनोद| वार्ड क्र 8 नई आबादी निवासी एक विधवा ने अपनी नंनद, नंदोई और भांजे के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया रेखाबाई पति स्व. अजय राजपूत (30) की नंनद मीराबाई, नंदोई नारायणसिंह और भांजा सूरज निवासी वार्ड 8 मंगलवार रात उसके घर पहुंचे और उसे घर छोड़ने के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।