पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्स रे के आविष्कारक की पुण्यतिथि मनाई

एक्स-रे के आविष्कारक की पुण्यतिथि मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्स-रे के आविष्कारक की पुण्यतिथि मनाई

अमझेरा|
राजा बख्तावरसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक्स-रे के जनक विलियम प्रोमहन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डॉ. एके चौधरी समेत स्टाफ ने विलियम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। एक्स-रे टेक्नीशियन ईश्वर परमार ने बताया कि प्रोमहन नोबल पुरस्कार विजेता हैं। डॉ. सुशांत बहादुर, डॉ. इनोसेंट मसीह आदि मौजूद थे।

जलने से मृत्यु का मामला दर्ज

धामनोद|
ग्राम खलघाट निवासी सीता पिता शेरसिंह (13) को झुलसने की वजह से बड़वानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान 15 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई, जिसकी सूचना बड़वानी पुलिस ने धामनोद पुलिस को बुधवार को दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...