- Hindi News
- हादसे के बाद भड़के लोग, अफसरों को पैदल चलाकर दिखाई समस्या
हादसे के बाद भड़के लोग, अफसरों को पैदल चलाकर दिखाई समस्या
वार्ड1 एवं 4 इंदिरा नगर क्षेत्र के लोग एक हादसे के बाद आक्रोशित हो उठे। पूर्व विधायक के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारी को पैदल चलवाया और समस्याएं बताईं।
निर्माणाधीन 8 से 10 फीट गहरे नाले में गुरुवार रात एक युवक महेश पिता बद्री निवासी नयापुर बाइक समेत गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र के रहवासी रात में ही एकत्रित हो गए। जबरदस्त आक्रोश जताया। जब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल यादव को दुर्घटना की सूचना देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो नगर पंचायत अधिकारी को फोन पर सूचना दी। एक घंटे तक कोई नहीं आया। सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय में महिला-पुरुष पहुंचे और हंगामा कर दिया। दोपहर 12 बजे तक ना तो अधिकारी वहां पर पहुंचे और ना ही अध्यक्ष प्रतिनिधि। लोग समस्या लेकर पूर्व विधायक के पास गए।
मेड़ा रहवासी संजय पंवार ने नगर पंचायत अधिकारी संजय कानूनगो को फोन कर बुलवाया। मेड़ा जनता के साथ अधिकारी को भी पैदल ही घटना स्थल तक ले गए। अधिकारी ने बार बार वाहन से जाने का भी कहा लेकिन ना मेड़ा और ना ही भीड़ इस बात पर मानी और सब पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचे और समूचे क्षेत्र की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया।
भीड़ में लोग अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह नालियों का पानी सड़क पर फैला दिखाया। मच्छरों की इतनी भरमार थी। समस्या बताते हुए लोग आक्रोशित हो गए। आलय यह हो गया कि सुरक्षा के लिए कानूनगो को पुलिस वाहन में बैठाना पड़ा। और आखिरकार पुलिस संरक्षण में ही अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच पाए। कानूनगो ने कहा वार्ड 1 में निर्माण को लेकर कुछ अव्यवस्थाएं हैं, जिन्हें जल्द से जल्द जाएगा।
अधिकारियों को वह गड्ढा दिखाते रहवासी जिसमें बाइक चालक गिरा।