पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आराधना का दौर जारी

आराधना का दौर जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आराधना का दौर जारी

गंधवानी.शारदीयनवरात्रि पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर 2 दिनों से यज्ञ, जप, तप का कार्यक्रम चल रहा हैं। गायत्री परिजनों द्वारा प्रतिदिन प्रात: 5 से 6 बजे तक जप, 7.30 से पंच कुण्डीय यज्ञ हवन किया जा रहा हैं। यज्ञाचार्य प्रकाश भाई द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुण्ड में आहुतियां डलवाई जा रही हैं। गायत्री शक्तिपीठ के मोहनलाल पाटीदार ने बताया कि मां की आराधना का दौर प्रतिदिन चल रहा हैं। गायत्री मां का शृंगार, पूजन आराधना की जा रही हैं। 3 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज में लगभग सवा सौ कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी, फल दक्षिणा वितरित की जाएगी। कन्या भोज के लिए गायत्री परिजनों भक्तों द्वारा घरों से बनाई हुई भोजन प्रसादी लाई जाएगी। पर्व पर रमेश राठौड़, मदन राठौड़, शशि चौहान, लताशंकर शर्मा, सरला राठौड़ आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

शांतिसमिति की बैठक

धामनोद.थानापरिसर में शांति समिति की बैठक हुई। धामनोद टीआई जीपी दुबे ने त्योहार शांति से मनाने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आवारा पशु एवं कुत्तों से नगर को मुक्त करने, हाट बाजार में दुकानों के लिए लाइन डालने, प्रेशर हार्न पर रोक लगाने पर चर्चा की। शिवशंकर पाटीदार, प्रेम कुमार मंगल, जगदीश मूंदड़ा, छन्नू बाबा, नरेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम तायल, सुशील गुप्ता, महेंद्र मदनपुरिया आदि उपस्थित थे।