ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, चार घायल
शादी में शामिल होने गुजरी से बरुड़ जा रहा था परिवार
भास्कर संवाददाता | धामनोद
शुक्रवार शाम शादी में शामिल होने बाइक पर जा रहे एक परिवार को फोरलेन पर एक ढाबे के सामने एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार गुजरी से बरुड़ जा रहे पुष्पेंद्र पिता श्यामलाल पटवा (32), रानी पति पुष्पेंद्र (26), उनके दो पुत्र चिरंजीव (7) और कुणाल (6) सभी निवासी गुजरी को पीछे से आ रहे ट्रक (एमपी 09 एचजी 4758) ने फोरलेन पर ओरिएंटल ढाबे के सामने टक्कर मार दी। घटना में रानी की मौत हो गई। उसका पति और दो पुत्र घायल हुए। उनसे मिलने के लिए खड़े रिश्तेदार इलू पिता महेंद्र पटवा (18) निवासी इंदौर को भी चोटें आईं। घायलों को नगर के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां से पुष्पेंद्र, चिरंजीव व कुणाल को इंदौर रैफर किया गया।