कन्याभोज आयोजित किया
कन्याभोज आयोजित किया
धामनोद| गुलझरा क्षेत्र के अलबेला हनुमान मंदिर में मां भगवती कन्या भोज समिति ने कन्या भोज का आयोजन किया। इसमें करीब 350 से अधिक कन्याएं शामिल हुईं। यजमान आयोजक समिति के सदस्य संजय पंवार थे। भोजन के साथ कन्याओं को दक्षिणा भी दी गई। समिति के सदस्य राधेश्याम पाटीदार, मनोज दावड़ा, मनीष पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, निर्मला लठिया, प्रकाश जाट, नत्थू विश्वकर्मा, अनिल खजांची, संजय पंवार, नीलेश मंगल, कृष्णदास बाबा, पूर्णाशंकर, महेंद्र यादव, संजय दाबड़, अरुण बंसल और नरेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा।