नर्मदा जयंती पर कल होगा पूजन
नर्मदा जयंती पर कल होगा पूजन
धामनोद| अभा नार्मदीय ब्राह्मण समाज रविवार को मां नर्मदा जयंती मनाए। इस मौके पर खलघाट में मां नर्मदा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूजन 3 बजे, आरती 3.30 बजे और प्रसादी वितरण 4 बजे होगा। जानकारी देते हुए समाज अध्यक्ष प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए ड्रेसकोड रखा गया है।