टेम्पो पलटने से तीन घायल
टेम्पो पलटने से तीन घायल
धामनोद | राऊ-खलघाटफोरलेन स्थित टोल प्लाजा के समीप रविवार रात टेम्पो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। गजराजसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर निवासी निमरानी धामनोद से निमरानी साइकिल से जा रहा था। तभी टेम्पो (एमपी 10 आर 0575) उसे ओवरटेक करते हुए डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में चालक नितिन पिता दिनेश नि. मगरखेड़ी, कैलाश नारायण और सजन शेरू घायल हो गए। साइकिल सवार गजराज ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने टेम्पो चालक पप्पू पिता सखाराम पर केस दर्ज किया।