पूर्व विधायक टोल कर्मचारियों पर केस
चार दिन पहले विवाद और तोड़फोड़ का मामला
धामनोद | 4दिसंबर को टोल प्लाजा पर रात 10 बजे हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा पर और मेड़ा की शिकायत पर टोल कर्मचारियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया। गौरतलब है घटना के समीप टोल पर किसी वाहन का टोल वालों से शुल्क को लेकर विवाद चल रहा था कि पूर्व विधायक मेड़ा पहुंच गए थे। टोल कर्मचारियों से उनकी झूमाझटकी हुई थी। इसके बाद टोल पर तोड़फोड़ की गई थी। टोल कर्मचारी की शिकायत एवं सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने मेड़ा एवं साथियों पर तोड़फोड़, मारपीट का मामला बनाया। टोलकर्मी सिंह ने बताया पूर्व विधायक द्वारा 49 गाड़ियों की लिस्ट दी गई थी। ये गाड़ियां बरसों से बगैर टोल दिए निकलती हैं। जब उनसे टोल मांगा गया तो ये सारा उपद्रव किया। उनका कहना था कि इन 49 गाड़ियों में अन्य प्रांतों की पासिंग गाड़ियां भी हैं। मेड़ा ने शिकायत की है कि टोल कर्मचारियों ने गाली-गलौज, मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों के उपयोग किया। मामले की विवेचना डीएसपी अनुसूचित जाति कल्याण थाना धार कर रहे हैं।