पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामे के बाद भी खाद नहीं, टोकन मिला

हंगामे के बाद भी खाद नहीं, टोकन मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊंचे दाम पर मिल रहा खाद, ज्ञापन

जेतपुरास्थितएमपी एग्रो केंद्र पर यूरिया खाद के लिए सोमवार को फिर हंगामा हो गया। शाम 4 बजे ही खाद का वितरण बंद कर कहा अब कल आना। सुबह से लाइन में खड़े किसानों को टोकन भी नहीं दिए। जिससे किसानों का गुस्सा भड़क गया। चक्काजाम करने के लिए किसान जाने लगे लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रशासन को सूचना दी। तहसीलदार ने किसानों को अगले दिन के नंबर का टोकन दिलवाया, तब मामला शांत हुआ।

दरअसल, केंद्र पर बड़ी मात्रा में खाद चुका है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान सुबह से कतार में लगे थे। अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। सिर्फ दो कर्मचारी वितरण कार्य में लगाने के चलते बहुत देरी से एक-एक किसान के नंबर रहे थे। शाम चार बजे ही बिना टोकन दिए खाद वितरण बंद कर दिया गया। किसानों का कहना था सुबह से लाइन में लगने के बाद अब वापस भेज रहे हैं। मंगलवार को फिर नए सिरे से नंबर लगाना पड़ेंगे। सुबह से पुलिस फोर्स लगा था। हंगामा शुरू होने पर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। टीआई अजीत तिवारी, एसआई बीपी तिवारी आदि पहुंचे। किसानों से चर्चा की तो उन्होंने समस्या बताई। पुलिस अफसरों ने केंद्र के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया सुबह से खाद बांट रहे हैं, घर जाएंगे या नहीं। समझाइश पर भी नहीं माने तो प्रशासन को सूचना दी गई। तहसीलदार पूर्णिमा सिंगी केंद्र पर आई। उन्होंने लाइन में खड़े सभी किसानों को टोकन देने के निर्देश दिए। कर्मचारी आनाकानी कर पावती रखने की बात कहने लगे। तहसीलदार ने कहा पावती गुम हो गई तो जिम्मेदारी किसकी होगी। कहा कि या तो सभी किसानों का खाद बांटो या टोकन। अंत में टोकन बांटना शुरू किया। टोकन वितरण देर शाम तक जारी था।

धार. खाद के लिए आए किसानों को माथा-पच्ची करने के बाद टोकन मिले।

किसानों के हस्ताक्षर से सील किया ताला

धामनोद | सोमवारको धामनोद नगर की गुलझरा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा हुआ। सुबह से ही सैकड़ों किसानों की भीड़ खाद के लिए लगी थी। नारेबाजी एवं गुस्सा देख सोसायटी प्रबंधन ने पुलिस अभिरक्षा में खाद वितरण के लिए आवेदन दिया। किसान सुनील मंगल ने समिति के कार्यालय में वहां उपस्थित कर्मचारी पर लोगों के बीच अव्यवस्था का आरोप लगाया एवं कहा कि जान बूझकर खाद वितरण नहीं किया जा रहा है उक्त कर्मचारी ने बताया उन