घटनाओं में दो घायल
घटनाओं में दो घायल
धामनोद.बसस्टैंड के पास केडिया फूड्स के सामने शनिवार दोपहर 2 बजे इस्माईल पिता अब्बास (65) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। खलघाट सेंधवा फोरलेन पर सेंचुरी फैक्ट्री के सामने शाम 4 बजे बजे हादसे में शाकिर पिता सलीम (30) निवासी खड़कगांव घायल हो गया। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
ममतारथ निकाला
सुसारी.अमलझमलमें ममता अभियान के तहत ममता रथ यात्रा निकाली। अभियान प्रभारी डॉ. विजय दुबे गोकुल सोनी ने वीडियो से कुपोषण, बच्चों के टीकाकरण, मलेरिया के बारे में जानकारी दी। यात्रा को सरपंच बुधेसिंह मोरी ने रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम रमेशचंद्र पाटीदार, एलएचवी रीना गिरी, एसएल कुशवाह, एएनएम उषा जमरा, आशा कार्यकर्ता हंसा बाई, भूरी बाई, गुलाब बाई रैली में शामिल थे।