- Hindi News
- जानलेवा हमले के आरोपियों को 7 7 वर्ष का कारावास
जानलेवा हमले के आरोपियों को 7-7 वर्ष का कारावास
न्यूज इन बॉक्स }
जानलेवा हमले के आरोपियों को 7-7 वर्ष का कारावास
कुक्षी.अपरसत्र न्यायाधीश संजय चतुर्वेदी ने प्राणघातक हमले के प्रकरण में आरोपियों को 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास 2-2 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया। 23 फरवरी 2013 को रात 8 बजे डही के ग्राम खरवट में आरोपी मलसिंह पिता हेमता, सुरेश पिता बुदसिंह, देवीसिंह पिता मलसिंह, कालू पिता जुवान सिंह ने मगन की हत्या करने आशय से तीर पत्थर-लकड़ी मारकर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना लड़की भगाने को लेकर हुई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक आरके गुप्ता ने पैरवी की।
भाजपाराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह धामनोद आए
धामनोद.इंदौरसे मंडलेश्वर जाते वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ समय के लिए धामनोद में महेश्वर रोड स्थित सांसद सावित्री ठाकुर के यहां रुके। उनका स्वागत सांसद सहित विधायक कालूसिंह ठाकुर, वेलसिंह भूरिया, रंजना बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष सेवंती रामलाल यादव, जगदीश मूंदड़ा, राम पाटीदार, अरुण मालवीया, मनोज सोमानी, प्रमोद केड़िया, श्रीराम सेन ने किया। शाह ने कहा मैं इस समय गमी में जा रहा हूं इसलिए किसी के यहां नहीं रुक सकता। निकट भविष्य में मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने जरूर आऊंगा। उस दिन सारा दिन धामनोदवासियों का ही होकर रहूंगा।
भाजयुमोमहामंत्री के पिता का सिर फोड़ा
घाटाबिल्लौद/दिग्ठान.भाजयुमोमहामंत्री प्रमोद मानेकर के पिता श्यामराव मानेकर पर दिग्ठान में शनिवार को उनके रिश्तेदार धर्मेंद्र प्रकाश ने हमला कर दिया। सब्बल से सिर फोड़ा। उन्हें गंभीरावस्था में इंदौर ले गए। हमला शौचालय का गड्ढा बनाने के विवाद में हुआ।
जिपंकी बैठकें 19 को
धार.जिलापंचायत सभा समिति एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठकें 19 सितंबर को जिपं सभाकक्ष में रखी गई है। सामान्य सभा समिति की बैठक दोपहर 12 बजे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 2 बजे होगी। सामान्य सभा समिति की बैठक में स्वास्थ्य, मलेरिया, आदिवासी विकास एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा की जाएगी। शिक्षकों की पूर्ति संबंधी जानकारी के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी विधायक, समितियों के सदस्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
योगप्रशिक्षण शिविर कल धार सरदारपुर में
धार.लालबागधार खेल परिसर मैदान सरदारपुर में पाक्षिक योग ध्यान शिविर 15 सितंबर को लगाया जाए