पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलीराजपुर में ओले, धार में बिजली गिरी

आलीराजपुर में ओले, धार में बिजली गिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सैटेलाइट डेस्क. अंचलमें मंगलवार शाम माैसम अचानक बदल गया। झाबुआ जिले के थांदला, काकनवानी पेटलावद में बारिश हुई, ओले भी गिरे। रात में आलीराजपुर में जमकर ओले गिरे। बिजली भी गुल रही। धार जिले के धेगदा के भवान्या बुजुर्ग में मजदूरी कर घर लौट रही महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई।

केसूर, नालछा, बाकानेर, मांडू, धामनोद, दूधी में भी पानी गिरा। धार शहर में बूंदाबांदी हुई। देवास में ठंडी हवाएं चलती रही।



खातेगांव, पुंजापुरा बागली क्षेत्र के गांवों में पानी के साथ ओले भी गिरे।