लायंस की स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली आज
लायंस की स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली आज
धामनोद| स्वाइनफ्लू की रोकथाम पर जागरूकता के लिए 9 फरवरी सुबह 9 बजे सरकारी अस्पताल धामनोद से रैली निकाली जाएगी। आयोजक लायंस क्लब धामनोद एक्टिव है। लियो एवं लायनेस क्लब, एनएसएस, स्वास्थ्य विभाग नगर परिषद सहयोग देगा। क्लब द्वारा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए नगर में तीन स्थानों जैन होम्यो क्लीनिक बस स्टैंड, शिवम पैथालाजी और जैन हॉस्पिटल पर नि:शुल्क होम्योपैथी दवाओं के वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। सरकारी हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर भी लगाया जा रहा है।