रासेयो गान से सात दिवसीय शिविर शुरू
धामनोद| मांनर्मदा महाविद्यालय के सात दिवसीय रासेयो शिविर का शुभारंभ हो गया। विद्यार्थियों ने रासेयो गान गाया। महिला इकाई शिविर का आयोजन पटलावद ग्राम में तथा पुरुष इकाई का आयोजन दूधी में किया जा रहा है। शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ संस्था संचालक हेमंत पाटीदार ने किया।
महिला इकाई शिविर में मुख्य अतिथि कृषि भूषण राम पाटीदार एवं राकेश पाटीदार थे। पुरुष इकाई शिविर में अतिथि संस्था डायरेक्टर मनोज नाहर, मुख्य अतिथि सतीशचंद्र कानूनगो रीता ठाकुर ने शुभारंभ किया। उद्देश्य प्रीति वर्मा ने बताए। संचालन डॉ. धीरज नेगी ने किया। आभार ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने माना।
धामनोद. छात्र/छात्राओं को महेश्वर के लाड़वी ले जाया गया।