पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंगनी पताकाएं लगाकर महेश्वर जाएंगे वाहन

बैंगनी पताकाएं लगाकर महेश्वर जाएंगे वाहन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वरमें10 फरवरी को मां नर्मदा हिंदू संगम को लेकर 5 माह से चल रही तैयारियों की आखिरी कड़ी में आयोजन समिति की एक जिला बैठक धार संघ कार्यालय में हुई। सभी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की गई। बताया कि 15 हजार समाजजन जिले से हिंदू संगम में शामिल होंगे। 100 बसों एवं 300 छोटे वाहनों से महेश्वर पहुंचेंगे। सभी समाजजनों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है। बिना पंजीयन के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी प्रकार वाहनों को भी पास वितरित किए जाएंगे। धार विभाग के वाहनों पर बैंगनी कलर की पताकाएं लगी होंगी। अनूठे कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व होगा। सभी व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्य सौंपे। धामनोद में विशेष रूप से वाहन पार्किंग एवं जल-पान की व्यवस्था की गई है। प्रसाधन और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था भी की गई है।

कालीबावड़ी. रथ के गांव पहुंचने पर महिलाओं ने पूजन किया।

मां नर्मदा हिंदू संगम