पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार ने धामनोद को 95 रनों से हराया

धार ने धामनोद को 95 रनों से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पर्धा में िखताब जीती धार की टीम।

धार | जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा का खिताब धार ने जीत लिया। मंगलवार को सरदारपुर के मैदान में हुए फाइनल में धार ने धामनोद को 95 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धार ने 158 रन बनाए। अतुल ने 61 रनों की धुआंधार पारी खेली। अंकुर ने 50 रन बनाए। धामनोद की टीम धार की सधी हुई गेंदबाजी पर टिक नहीं पाई। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रन पर ढेर हो गई। धार ने सेमीफाइनल में कुक्षी और लीग मैच में मनावर को हराया था। धार की टीम में गजेंद्र परमार, प्रतीक निगम, राहुल दुबे, आकाश गाड़वे, वैभव श्रीवास, दीपक जाट, दीपक सिसौदिया, अनिल पंचोली, ऋषभ, राजेश और आशीष कनेल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य सुनील अलावा, क्रीड़ा प्रभारी साधना चौहान, प्रो. इंजू खान, सतीश क्षितुज ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात कही।