पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाग में चोरी : माहेश्वरी समाज ने जताया विरोध

बाग में चोरी : माहेश्वरी समाज ने जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाग में चोरी : माहेश्वरी समाज ने जताया विरोध

धामनोद | माहेश्वरीसमाज ने धर्मशाला में एकत्रित होकर गत दिनों बाग में रामकिशन काबरा के घर हुई चोरी की घटना की निंदा की। विधायक प्रतिनिधि जगदीश मूंदड़ा ने आईजी-डीआईजी से फोन पर बात कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। रंगनाथ न्याती, सुरेश आगीवाल, राधेश्याम मालपानी, मोहन आगीवाल, दामोदर राठी, महेश सोडानी, जगदीश सोडानी, अमित नगवाड़िया, गोविंद राठी, सतीश आगीवाल, मनोहर मूंदड़ा, हरि मूंदड़ा आदि समाजजन शामिल थे।

कलमनेगा लोक सेवा दिवस

धार | सभीलोक सेवा केन्द्रों पर लोक सेवा दिवस 25 सितंबर को मनाया जाएगा। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावशील होने की वर्षगांठ पर कार्यक्रम होगा। प्रत्येक लोक सेवा केन्द्र पर सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

प्रारूपमतदाता सूची का वाचन 2 को

धार | 2अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा में फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का वाचन करवाया जाएगा। इससे मतदाता निर्धारित समय में दावे-आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। दावे-आपत्तियां 15 अक्टूबर तक ली जाएगी।

केशरीमलमेहता का निधन

नागदा | अनाजव्यापारी अमित कुमार, जयेश कुमार के पिता विजय मेहता के बड़े भाई केशरीमल मेहता का निधन हो गया। नागदा मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।