क्लब एक्सीलेंस प्रोसेस कार्यशाला हुई
क्लब एक्सीलेंस प्रोसेस कार्यशाला हुई
धामनोद | निजीमहाविद्यालय में लायंस क्लब धामनोद एक्टिव के तत्वावधान में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323 जी 1 के रीजन 8 की क्लब एक्सीलेंस प्रोसेस कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि यश शर्मा, विशेष अतिथि अजय सेंगर थे। वंदना विजय जैन ने की। स्वागत राजेश पारिक ने किया। हेमा जोशी एवं वनिता बेन मुंशी मौजूद थीं। शर्मा ने प्रोजेक्टर से प्रजेंटेशन दिया। क्लब को सुदृढ़ बनाने, सदस्यता वृद्धि, रिटेंशन, क्लबों की समाज में विश्वसनीयता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सीधा संवाद किया। अध्यक्ष राजेश राठौड़, सचिव विजय नामदेव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, हेमंत पाटीदार, प्रेम कुमार मंगल, नरेंद्र तिवारी, हरीश टहेलरमानी, डॉ. रोशन जैन, विजय जैन, रोहित जैन, राकेश जैन, विष्णु पाटीदार, सोनू गांधी, उमेश धाड़िया, विजय पाटीदार, विनोद डोंगले, अनिल बार्चे, अनूप सक्सेना, भूपेंद्र कर्मा, देवीलाल मांडलेकर, दीनबंधु पाटीदार, गौरीशंकर श्रीमाली, पुरुषोत्तम तायल, राहुल गोयल, शिवकांत दाबड़, लायनेस क्लब एक्टिव की अध्यक्ष निधि जैन, सचिव मनीषा फड़नवीस, सुनीता मंगल, डॉ. प्रीति जैन, ज्योति पारीक, रीना नाहर, उषा पाटीदार, अलका भदौरिया, रजनी राठी, मीनाक्षी बार्चे, शकुंतला मंगल, लियो क्लब अध्यक्ष विनोद सेन, अजय रुपाले, यश जैन, चेतन बंसल, राजीव जोशी, रणजीतसिंह बारोड़, विजय मालवीया, सुभाष गर्ग, कविता भदौरिया, प्रकाश मुंशी आदि शामिल हुए। डिस्ट्रिक्ट झोन एडवायजरी कमेटी की बैठक भी हुई।
आर्थिकसहायता मंजूर
धार | कुक्षीतहसील के 9 मामलों में आर्थिक अनुदान सहायता राशि मंजूर की गई। डोंगल्यापानी निवासी केलसिंह पिता रीछु की मृत्यु तालाब में डूबने से उसकी प|ी ललिता बेवा केलसिंह को एक लाख, आगर निवासी ढुढला पिता नानका, चिपराटा निवासी हिस्बाई पति नहारसिंह, बाणदा निवासी थानसिंह पिता दित्या तथा ग्राम बड़दा टांडा निवासी शिवानी पिता रायसिंह की सर्पदंश से मौत पर 50-50 हजार रु., खापरखेड़ा में आंधी-तूफान से गोपाल पिता राहिजा के मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से शारदा पिता गोपाल, मंगिया पिता गोपाल की मौत होने पर वैध वारिसों को राशि मंजूर की गई।