पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिंदुओं को पूजा करने दो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी के मद्देनजर नगर व ग्राम सुंद्रैल के मुस्लिम समाजजनों ने मनावर एसडीएम सत्येंद्रसिंह को गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महेश्वर रोड स्थित नए बस स्टैंड पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वसंत पंचमी को पूरे दिन हिंदू समाज को पूजन-पाठ करने दिया जाए। इसमें मुस्लिम समाज को कोई आपत्ति नहीं है। समाज में सभी वर्गों में शांति व सद्भाव का माहौल बना रहे ऐसी अपील की। ज्ञापन की प्रतिलिपि धार कलेक्टर, एसपी और भोज उत्सव समिति को भेजी गई है। ज्ञापन का वाचन अनवर टेलर ने किया।

आभार समाज के सदर छन्नू बाबा ने माना। इस अवसर पर एसडीओपी सीताराम अवास्या, थाना प्रभारी दिनेशसिंह चौहान सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

धामनोद. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाजजन।

खबरें और भी हैं...