पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद पटेल ने दी गिरफ्तारी, जमानत पर रिहा

पार्षद पटेल ने दी गिरफ्तारी, जमानत पर रिहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदिनों से चल रहा नगर परिषद कर्मचारी-अधिकारियों और वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद अभिषेक पटेल का टकराव जारी है। पटेल ने उन पर दर्ज मामले में थाने पर पहुंच गिरफ्तारी दी। जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके पूर्व नपं उपाध्यक्ष राकेश पटेल, 4 पार्षदों एवं पार्षद पतियों ने नगर परिषद के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कर कई गड़बड़ियों के आरोप लगाए।

करीब 15 किलो वजनी कागजों के पुलिंदों को वे जब परत दर परत खोलने लगे तो सबकी आंखें चौंधिया गई। आरोप लगाया बिना विज्ञप्ति के योगी ट्रेडिंग कंपनी (केएस) से ही सारा सामान खरीदा जा रहा है। बिजली विभाग की सामग्री में मार्केट रेट से 5 गुना कीमत पर खरीदी की गई।

मात्र 120 रुपए का ट्यूबलाइट का 36 वाट का इलेक्ट्रिक चोक 490 रुपए में खरीदा। 2500 रुपए की हाथ कचरा गाड़ी को 5200 रुपए में खरीदा। कई अवैध कॉलोनियों को पैसा लेकर हैंड ओवर किया। इनमें मुक्तानंद परिसर, सती विहार कॉलोनी, मंगल नगर कॉलोनी के नाम लिए।

65 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अवैध भर्ती का भी आरोप लगाया। बताया कि महेश्वर पंचायत में केवल 66 कर्मचारी हैं। धामनोद में संख्या 87 से सीधे 168 कर दी गई। जबकि नियमानुसार 90 की जरूरत है। सौंदर्यीकरण में छोटे दुकानदारों के साथ पक्षपात हुआ। 45 फीट की नाप में भी गड़बडिय़ां हैं। स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के आगे अभी भी दुकानदारों के कॉलम 45 फीट से बाहर खड़े हैं। जबकि वार्ड 8 में एक गरीब महिला के मकान के कालम तोड़े गए।

धामनोद नगर परिषद में कर्मचारी अधिकारियों एवं पार्षदों के बीच टकराव जारी, कई गड़बड़ी के आरोप भी लगाए