6 महीने बाद बच्चों को दें ऊपरी आहार
दवाना | नगरके पास कुंदामाल में स्नेह शिविर में अन्नप्राशन का आयोजन किया। शिविर में माताओं को सेक्टर पर्यवेक्षक आशा राय ने बच्चों को 6 माह के बाद ऊपरी आहार खिलाने की समझाइश दी। इसमें प्रिया, रिया सुरेश, हरिओम मालसिंह का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान चंदा मुजाल्दे, करुणा मेहता, पवन मुजाल्दे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।