- Hindi News
- दोंदाड़ नदी पर बने पुल की सतह बही, पत्थर िनकले
दोंदाड़ नदी पर बने पुल की सतह बही, पत्थर िनकले
नगरके पास देवला मार्ग पर दोंदाड़ नदी पर बनी पुलिया की सतह पिछले दिनों बह गई। इससे उस पर पत्थर निकल आए हैं। लोगों को बैलगाड़ी सहित वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसानों को दो किमी का अतिरिक्त सफर तय कर खेतों में पहुंचना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते किसानों ने प्रशासन से पुल को दुरुस्त करने की मांग की है।
नगर के पास देवला से बलगांव पहुंच मार्ग पर पुल का निर्माण किया था। पिछले दिनों दोंदाड़ नदी में आई बाढ़ के कारण बह गया। इससे पुल पर जानलेवा गड्ढे के साथ नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इससे किसान बैलगाड़ी नहीं निकाल पा रहे हैं। पुल से मात्र पैदल सफर किया जा रहा है। किसान जोरावर सिंह शिवराम बड़ौले ने बताया देवला-बलगांव मार्ग पर बनीं पुलिया की सतह तीन साल से बह रही है। यह पुलिया हर साल बारिश में बह जाती है। इससे आवागमन में परेशानी रही है। इस पुल से बैलगाड़ी निकालने पर बैलों के पैर टूटने वाहन निकालने पर पंचर हाेने का डर बना रहता है। अगर समय रहते पुलिया को दुरुस्त नहीं किया गया तो कुछ सालों में पुलिया का नामो निशान नहीं मिलेगा। इस समस्या के चलते किसानों ने पूर्व विधायक वर्तमान विधायक बाला बच्चन को समस्या से अवगत करा दिया है लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया। किसान जगदीश धनगर, सत्येंद्र धनगर, रामा भाई, राजाराम भाई, मनोज भाई, कमल भाई सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।
नदी में बाढ़ आने से पुल की ऊपरी सतह बह गई। इससे पत्थर निकल आए।