पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन याेजना में दो पंचायत की महिलाओं ने खुलाए खाते

जन-धन याेजना में दो पंचायत की महिलाओं ने खुलाए खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की जनधन योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत मंगलवार को दो पंचायत की महिलाओं ने नगर के कियोस्क सेंटर पर खाते खुलाए है। इसमें बलगांव देवला पंचायत की करीब 50 महिलाएं थी। भारतीय कियोस्क सेंटर संचालक चिंटू राठौड़ ने बताया ग्राम पंचायत बलगांव की 90 वर्ष की महिला नत्थी बाई खाता खुलाने के लिए पहुंची। इन सभी लोगों से फोटो कॉपी का शुल्क लेकर नि:शुल्क खाते खोले गए है। इन सभी महिलाओं को विभिन्न योजना के तहत मिलने वाली राशि इसी खाते में आएंगी।

खाता खुलाने के लिए सेंटर पर पहुंची महिलाएं।