पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन महीने के बाद भी पुल दुरुस्त नहीं

तीन महीने के बाद भी पुल दुरुस्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवानासे खुरमपुरा बायपास रोड के दोदाड़ नदी पर बना पुल तीन माह पहले बाढ़ आने से बह गया था। इससे पुल से आवागमन करने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है ही पंचायत ने इसे दुरुस्त किया है। ऐसे में लोगों को हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने इस पुल को दुरुस्त कर सुविधा देने की मांग की है।

ग्रामीण नारायण चौहान अंतरसिंह चौहान ने बताया करी तीन माह पहले बारिश के दौरान दोदाड़ नदी में बाढ़ आई थी। इससे पुल पर करीब 7 फीट गहरा 10 फीट चौड़ा गड्‌ढा बन गया है। इसी समय एक दोपहिया वाहन इसमें फंस कर दूर्घटनाग्रस्त हो गया था। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा करीब एक साल पहले आरईएस विभाग ने ठेकेदार से कराया था। घटिया निर्माण होने के कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने पंचायत अफसरों को शिकायत की लेकिन इसके बाद भी अब तक निराकरण नहीं किया गया। लोगों ने इस समस्या का दुर करने की मांग की है।

इस पुल से रोजाना बलगांव, देवला, अजंदी घट्‌टी गांव के सैकड़ों लोग इस पुल को पार कर दवाना पहुंचते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को यहां से गुजरने में डर बना रहता है। साथ ही रात में लोगों को परेशानी होती है। इस मार्ग से रोजाना कई विद्यार्थी साइकिल से गुजरते हैं। ऐसे में पालकों को हादसा होने की आशंका रहती है।