पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर पुल के किनारे से निकल रहे लोग

जर्जर पुल के किनारे से निकल रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवाना से खुरमपुरा मार्ग का उखड़ा डामर, आवागमन में रही परेशानी

तहसीलमुख्यालय की गोमाई नदी पर क्षतिग्रस्त राम सेतु पुलिया से जान जोखिम में डालकर आवागमन किया जा रहा है। पुलिया के मात्र एक फीट चौड़ी दीवार से पैदल यात्री, साइकिल, बाइक चालक जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे हैं। पुल का एक हिस्सा पुरी तरह टूट चुका है। इसके बाद भी पुल की सकरी दीवार से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भारी सामान लेकर आवागमन कर रहे हैं। कुछ लोग बाइक साइकिल तक चलाकर आवागमन कर रहे हैं। इस हालात में संतुलन बिगड़ने पर करीब 12 फीट गहरे धंसे हुए भाग में गिरने से बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एक सप्ताह से धराशायी पुलिया से आए दिन जोखिम भरा आवागमन को रोकने के लिए शासन प्रशासन बेखबर है। रविवार का हाट बाजार होने से इस मार्ग पर दबाव बना रहता है। सेंधवा रोड से जलगोन मार्ग को जोड़ने वाला राम सेतु पुल के दोनों ओर पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी नहीं लिखी गई है। इससे बाहर से आने यात्रियों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ता है। पानसेमल निवासी करण प्रजापति ने बताया 2 दिन पहले भी दो पहिया वाहन का एक यात्री असंतुलित होने से धंसे हुए भाग में गिरा था। चालक को चोट नहीं आई लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सुनील प्रजापति ने बताया तहसील रोड, बिजली विभाग, तहसील कर्मचारी तथा जलगोन रोड पर पहुंचने के लिए यह सुगम रास्ता है लेकिन पुल टूटने से लोगों को घुमकर जाना पड़ता है।

विभाग को दी है जानकारी

^पुलके क्षतिग्रस्त होने पर आरईएस विभाग को जानकारी दे दी गई है। इसके पहले नगर परिषद से मुरम डलवाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी।^ -अरविंदचौहान, एसडीएमपानसेमल

निर्माण के कुछ दिन बाद ही राम सेतु पुल हो गया था क्षतिग्रस्त

नगरके मुख्य मार्ग के बढ़ते दबाव को रोकने भारी वाहनों से होने वाली परेशानी से बचने के लिए आरईएस विभाग ने करीब 49 लाख रुपए का राम सेतु पुल 2009-10 में बनाया था। निर्माण के बाद ही पहली बारिश में 3 सितंबर 2011 में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से लेकर आज तक विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद से कई घटनाएं पुल पर हो चुकी है।

पुल पर हुई बड़ी घटना

4नवंबर 2012 को पुलिया से ट्रक क्रासिंग के दौरान पुलिया धंस गई थी। संतुलन बिगड़ने से ट्रक नदी में जा गिरा था। साथ ही चालक घायल