- Hindi News
- स्टेट हाईवे का पुल क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही में हादसों की आशंका
स्टेट हाईवे का पुल क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही में हादसों की आशंका
दवाना-चिचली मार्ग और पुल पर गड्ढे होने से हादसे बढ़े
नगर के मध्य स्थित भोंगली नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हंै, जो हादसों को न्योता दे रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पुल टूटने का डर बना रहता है। पुल स्टेट हाईवे पर बना हुआ है। ऐसे में पुल से दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही होती है। कई बार पुल पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने पुल को दुरुस्त कर आवागमन में सुविधा देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बारिश से भोंगली नदी में आई बाढ़ से पुल के किनारे ऊपर की डामर की मोटी परत पानी में बह गई। इससे वहां करीब 6-7 फीट लंबा, 3-4 फीट चौड़ा एवं करीब 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। वही गांधी चौक सहित मुख्यमार्ग में भी कई जगह 3 से 4 फीट के गहरे गड्ढे हो गए है। दोपहिया वाहन चालकों को फजीहत हो रही है। पिछले दिनों एक बाइक चालक असंतुलित होकर भोंगली नदी में गिरने से बच गया। वहीं आने वाले दिनों में त्योहार होने एवं कपास का नया सीजन शुरू होने से पुल पर लोड बढ़ जाएगा। इससे गंभीर दुर्घटना का डर हमेशा बना रहेगा। स्थानीय रहवासियों ने पुल सहित अन्य स्थानों पर हुए गड्ढों को जल्द से जल्द भरने की मांग संबंधित विभाग से की है।
6 गांव के लोग करते हैं सफर
मार्गसे चिचली, चैनपुरा, गवला, खेड़ी, विश्वनाथ खेड़ा, टिटगारिया गांव के लोग निजी वाहनों पैदल सफर करते हैं। इस मार्ग पर बस का संचालन नहीं होने से लोगों को छोटे टेम्पो का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग काे दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
निरीक्षणके निर्देश देंगे
^मार्ग पर गड्ढे हो गए है तो एसडीओ को निर्देश देकर निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही लोगों को मार्ग दुरुस्त कर सुविधा दी जाएगी।^-एके टूटेजा,एईपीडब्ल्यूडी बड़वानी
पुल दुरुस्त करने के लिए भेजा स्टीमेट
^पुलके क्षतिग्रस्त हाेने की समस्या के लिए स्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारी एवं विभाग को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।^-विजय पंवार,एसडीओपीडब्ल्यूडी
ठीकरी-बड़वानी मुख्य मार्ग होने से पुल पर रहता है दबाव
भोंगलीनदी का पुल ठीकरी-बड़वानी के मुख्य मार्ग पर होने से यातायात का भारी दबाव रहता है। इस पर सवारी एवं भारी वाहन रोजाना सैकड़ों की संख्या में गुज