पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से कपास की फसल बर्बाद

बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से कपास की फसल बर्बाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के पास टिटगारिया गांव में दोंदाड़ नदी में मंगलवार को बाढ़ आने से खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे खेत में लगी कपास की फसल आड़ी हो गई। साथ ही पौधों पर लगे फल पानी में बह गए। इससे किसानों को आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ रहा है।

टिटगारिया निवासी बद्रीलाल पिता नानूराम बंजारा ने बताया मंगलवार को क्षेत्र में आई तेज बारिश के कारण दोंदाड़ नदी में बाढ़ गई। इससे बाढ़ का पानी मेरे खेत में घुस गया। पूरा खेत जलमग्न हो गया। जब पानी उतरा तो करीब 5 खेत में लगी कपास की फसल आड़ी हो गई। साथ ही फल बह गए। फसल बर्बाद होने से परिवार के पालन पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नुकसान होने के बाद से तो कोई अधिकारी खेतों के हाल पूछने के लिए आया ही नुकसान का आकलन करने के लिए दल। इसी प्रकार आसपास के कई खेतों में पानी घुसने से फसल बर्बाद हो गई है। किसानों प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत राशि देने की मांग की है। बारिश के कारण इसके साथ अन्य क्षेत्र के खेतों में भी पानी भर गया था जिससे कई एकड़ फसल खराब हो गई। किसानों को आिर्थक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसल नुकसानी का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाना चािहए।

बाढ़ के पानी से कपास की फसल खराब हो गई। किसान चिंतित हैं।