- Hindi News
- स्वायत्त माध्यमिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग
स्वायत्त माध्यमिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग
स्वायत्त माध्यमिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग
खरगोन| मप्रशिक्षक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री, स्कूली शिक्षा मंत्री मप्र शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष लछीराम इंगले जिला संयोजक बी.एन.सोनी ने बताया ज्ञापन में स्वायत्त माध्यमिक शिक्षा आयोग का राज्य केंद्र स्तर पर गठन, जीडीपी का 30 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च, छठे वेतन आयोग की सिफारिश सहित अन्य मांगें रखी है। इस दौरान बाबूलाल राठौर, जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाटीदार, छगनलाल पाटीदार, मनोहर राठौड़, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
प्याजका रोपा चोरी, केस दर्ज
गोगांवा| मोहम्मदपुरके किसान रुदपालसिंह तोमर ने अपने खेत से प्याज का रोपा चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। उसने बताया शनिवार को चाेर खेत से करीब 30 मीटर क्षेत्र में लगे प्याज के बीज (बाजार मूल्य 25 से 30 रुपए प्रति रोपा) चोरी कर ले गए।