पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर लगी ग्रामीणों की चौपाल

राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर लगी ग्रामीणों की चौपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य अधिकारी श्री खान से राशन दिलाने की गुहार लगाते ग्रामीण।

नागझिरी| गांवमें महीनों से राशन नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में सचिव का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सचिव से राशन दिलाए जाने की मांग करते हुए पात्रता पर्ची समग्र आईडी नहीं मिलने की शिकायत की। इसको लेकर दोपहर गोगांवा जनपद सीईओ राजेंद्र दीक्षित खाद्य अधिकारी एमएनएच खान गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई। ग्रामीण रामेश्वर प्रजापत, रामेश्वर कुशवाह ने आरोप लगाते हुए कहा भूमिहीन होने के बावजूद वे राशन से वंचित है। ग्राम पंचायत सचिव ने अब तक पात्रता पर्ची नहीं बांटी। पात्र लोगों को भी राशन नहीं मिल पा रहा है। सीईओ श्री दीक्षित ने बताया मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्ड, पेंशनधारी, शिल्पीकार तथा एससी-एसटी वर्ग के लोग इसके पात्र हैं। खाद्य अधिकारी श्री खान ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों को पात्रता पर्ची भी वितरित की गई।